पिलानी। नेहरू युवा केंद्र झुंझुनू युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार ब्लॉक पिलानी के भगतसिंह युवा ग्रमीण मंडल के द्वारा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड खेड़ला में 10वां अतंराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि व्याख्याता जयप्रकाश, कृपाल सिंह, गीता, दिनेश किरोड़ीवाल थे। भगत सिंह युवा मंडल अध्यक्ष अशोक पीपलवा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून 2015 को प्रथम अतंराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की थी। विश्व में योग दिवस की अध्यक्षता भारत करता है। योग से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक क्षमता का विकास होता है और योग में अपनेपन की भावना से विकास भी होता है। इसके साथ ही योग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। योग में अनुशासन का पालन बहुत जरूरी है। योग अपनी दिनचर्या में अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर योग का अभ्यास भी किया गया। व्याख्याता गीता देवी, दिपिका सैनी, महेश सैनी, व्याख्याता प्रदीप स्वामी, दीपक शर्मा, राकेश मेघवाल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व गणमान्य लोग तथा समस्त ग्रामीण मंडल युवा टीम मौजूद रही। मंडल सचिव कोशल सैनी ने सबका आभार व्यक्त किया।