Monday, June 9, 2025
Homeदेशनेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का...

नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप, शिमला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

शिमला, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया और कहा कि यह मामला कोई कानूनी मुद्दा नहीं बल्कि जनता का ध्यान असली मुद्दों – बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार – से भटकाने का प्रयास है। शिमला स्थित ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन में सुक्खू सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

ईडी को बनाया जा रहा राजनीतिक हथियार: सुक्खू

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर कार्य कर रही ईडी का उद्देश्य राहुल गांधी की आवाज को दबाना है, जो देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ मुखर रूप से खड़े हैं।

Advertisement's

“ईडी पर कोई कानून लागू नहीं होता। 10-12 साल बीतने के बाद आरोप पत्र दाखिल करना दर्शाता है कि ये सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना से किया जा रहा है,” – सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री

सोनिया और राहुल गांधी के साथ पूरा देश खड़ा: सुक्खू

सुक्खू ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि पूरा देश खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ समझौता करने वाले नेता निर्दोष साबित हो जाते हैं, जबकि जो समझौता नहीं करते, उन्हें ईडी का सामना करना पड़ता है।

“नेशनल हेराल्ड कांग्रेस की अपनी अखबार”

नेशनल हेराल्ड को लेकर उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कांग्रेस की अपनी अखबार है और उसमें किसी प्रकार का वित्तीय घोटाला नहीं हुआ है।

“हम इसमें खूब विज्ञापन देते रहेंगे, यह हमारी आवाज है। 11 साल तक कोई आपत्ति नहीं आई, अब अचानक कार्रवाई समझ से परे है,” – सुखविंदर सिंह सुक्खू

गांधी परिवार पर साजिश के तहत कार्रवाई: प्रतिभा सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार पर गांधी परिवार को लक्ष्य बनाकर ईडी के जरिए साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कांग्रेस की विचारधारा और संघर्ष से घबरा कर की जा रही है।

“सत्य परेशान हो सकता है, पर हार नहीं सकता”: मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है और गांधी परिवार पर बार-बार एक ही मामले में पूछताछ कर उसे बदनाम करने की साजिश कर रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

“हम चट्टान की तरह अपने नेतृत्व के साथ खड़े हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे,” – मुकेश अग्निहोत्री, उपमुख्यमंत्री

कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति

शिमला में हुए इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया। उनके साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक संजय अवस्थी, हरदीप बावा, मोहनलाल ब्राक्टा, शिमला नगर निगम मेयर सुरेंद्र चौहान और महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!