Sunday, June 22, 2025
Homeपिलानीनेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती : काजड़ा सहित क्षेत्र में...

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती : काजड़ा सहित क्षेत्र में कई जगह हुए आयोजन, आजादी में योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए दी श्रद्धांजलि

पिलानी, 23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर आज क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। ग्राम पंचायत काजड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली गई जबकि पिलानी में राष्ट्रीय जाट महासंघ, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन, भगत सिंह नवयुवक मण्डल सहित कई शिक्षण संस्थाओं में आयोजित कार्यक्रमों में भी नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

काजड़ा में तिरंगा यात्रा: सरपंच मंजू तंवर के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सम्पूर्ण पंचायत में तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीजे पर देश भक्ति गीतों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान पंचायत क्षेत्र के शहीद राजकुमार वर्मा, शहीद राम सिंह खांटीवाल, शहीद मंगलाराम धींवा तथा शहीद विनोद सिंह शेखावत को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

ग्राम पंचायत भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित करने के बाद तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा ग्राम भांपर, भोजाराम की ढाणी, नाथ जी का कुआं, कुम्हारों का बास से होते हुए काजड़ा पहुंची जहां चौक में सार्वजनिक पार्क में लगी भारत माता की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर यात्रा का समापन किया। इस अवसर पर बड़ी इस अवसर पर उप सरपंच राकेश कुमार, चंद्रकला, राय सिंह शेखावत, सुनील राजोरिया, होशियार सिंह सिंगाठिया, अशोक कुमावत, सुमन मेघवाल, पूजा शर्मा, सुनीता प्रजापति, रवीना, रोमा, धर्मेंद्र बुडानिया, आदर्श समाज सेवा समिति इंडिया के फाउंडर धर्मपाल गांधी, महेश धींवा, अजय मनीठिया, दरिया सिंह, प्रमोद बुडानिया, सुमित जांगिड़, धीर सिंह नायक, डॉ मनोज जोशी, गुमान सिंह शेखावत, अनिल कलावटीया, विकास मारवाल, कपिल गुर्जर, अजय स्वामी, संदीप स्वामी, मुकेश शेखावत, धर्मेंद्र सिंह, महेश मनीठिया, रितेश तंवर, रॉबिन चंदेलिया, सुरेंद्र धत्तरवाल, अक्षय शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

राष्ट्रीय जाट महासंघ: पिलानी में राष्ट्रीय जाट महासंघ द्वारा समाजसेवी राजेन्द्र सिहाग की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि महासंघ के पिलानी ब्लॉक प्रभारी अत्तर सिंह काजला धींधवा थे। इस अवसर पर सत्यवीर भगासरा, दुलीचंद लमोरिया, रोहिताश्व श्योराण, मित्यानंद पूनिया, धर्मपाल भास्कर, अशोक कुमार, विरेन्द्र सिहाग, हरपाल पूनिया, नगेंद्र कुमार व सुनील कुमार ने नेताजी को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

राकेश अकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल: एनसीसी सार्जेंट बेस्ट फायर अवार्डी छात्रा निकिता जांगिड़ के मुख्य आतिथ्य में नेताजी की जयंती मनाई गई। नेताजी के जीवन साकार से कर्मत्व के साथ संघर्ष को नृत्य नाटिका के माध्यम से अभिव्यक्त किया। छात्रा चेतना व नेहा ने आजाद हिंद फौज के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्या ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन मार्ग पर चलना चाहिए जिससे कि मजबूत राष्ट्र निर्माण के साथ विकसित, संस्कारित देश का निर्माण हो। व्याख्याता रविंद्र सैनी ने कहा आज के सोशल मीडिया व भागम भाग भरे जीवन में महापुरुषों को याद करना ही काफी नहीं, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन निर्माण भी करना आवश्यक हो गया है। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर रेखा धायल, डांस कोरियोग्राफर राहुल, मनोज पीपलवा, नरेंद्र द्विवेदी व छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें। संचालन रविंद्र सैनी ने किया।

एआईडीवाईओ: पिलानी के मुख्य बाजार पार्क में ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नेताजी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद इकबाल ने की। एआईडीवाईओ के झुंझुनू जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा तथा राज्य अध्यक्ष विष्णु वर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से महान नहीं होता, बल्कि अन्याय व शोषण का विरोध करना ही महान बनने एकमात्र रास्ता है। नेताजी को नमन करना शोषण व अत्याचार का विरोध करने की प्रेरणा लेने हेतु आवश्यक है। कार्यक्रम में जिला सचिव संदीप शर्मा, बजरंग आलड़िया, बसंत, प्रताप, मातुराम, राजेंद्र सिहाग, धर्मपाल सैनी, संजय, कमल (कल्लू), राजेंद्र चौहान (राजू), विकास जाखोदिया, विनोद पटवारी, जमील, दीनदयाल सैनी, महीपाल सैनी, मंगल, डॉ. रविकांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भगतसिंह नवयुवक मण्डल संस्थान: राष्ट्रीय पराक्रम दिवस पर आज ढाणी गौसाईंयान, जीवनपुरी व खींवा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवा भारत मातृभूमि अभ्युदय इकाई तथा भगतसिंह नवयुवक मण्डल संस्थान के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में नेताजी को याद करते हुए प्रवक्ता योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने राष्ट्र हित सर्वोपरि मानकर सृजनात्मक कार्य करने का आह्वान किया और स्वाध्याय के निमित्त वैदिक साहित्य प्रदान किया। इस अवसर पर सुमन देवी, रामनाथ गदरा, राजवीर पूनिया, प्रियंका जांगिड़, किरण जाट, मुकेश कुमार आच्छापुर, कविता, विनोद, शीशपाल गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!