Friday, March 27, 2026
Homeझुन्झुनूनेटफ्लिक्स की ‘घूसखोर पंडित’ पर भड़का ब्राह्मण समाज, झुंझुनूं में सौंपा गया...

नेटफ्लिक्स की ‘घूसखोर पंडित’ पर भड़का ब्राह्मण समाज, झुंझुनूं में सौंपा गया ज्ञापन

झुंझुनूं: शहर में ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के आरोपों को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रस्तावित फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। विप्र फाउंडेशन के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने इस फिल्म के शीर्षक को समाज विरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। समाज ने इसे जातिगत द्वेष फैलाने का प्रयास बताया है।

नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली प्रस्तावित फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के शीर्षक को लेकर झुंझुनूं में ब्राह्मण समाज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अगुवाई में समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा और फिल्म के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज कराया।

ज्ञापन के माध्यम से संयोजक उमाशंकर महमिया ने कहा कि फिल्म का शीर्षक पूरे ब्राह्मण समाज को घूसखोरी जैसे घृणित कृत्य से जोड़ने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि पंडित शब्द सदियों से ज्ञान, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र सेवा का प्रतीक रहा है, ऐसे शब्द को इस प्रकार अपमानित करना समाज की गरिमा पर सीधा प्रहार है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जानबूझकर सनातन समाज को निशाना बनाकर सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। समाज का कहना है कि इस प्रकार के शीर्षक सांप्रदायिक और जातिगत द्वेष को बढ़ावा देते हैं, जो लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई कि ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर तत्काल रोक लगाई जाए, शीर्षक को अविलंब बदला जाए और फिल्म के निर्माताओं व संबंधित ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। समाज ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विप्र फाउंडेशन संगठन महामंत्री राम गोपाल महमिया, बार एसोसिएशन सचिव विकास महमिया, एडवोकेट रवि शुक्ला, एडवोकेट कमल शर्मा, प्रकाश सुरौलिया, अनिल जोशी, राकेश सहल, सुरेश तिवारी, संजय शुक्ला, गोपी पुरोहित, वशिष्ठ शर्मा, विक्रांत जोशी, राजीव लोचन पांडे, विकास पुरोहित, ललित शर्मा, चंद्रप्रकाश कौशिक, प्रमोद शर्मा और शिवशंकर शर्मा डुमोली सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!