चिड़ावा: झुंझुनूं रोड़ स्थित एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें नीट और जेईई डिवीजन के टॉप रैंक प्राप्त छात्रों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया। संस्था की इस पहल ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, प्रतियोगी भावना और लक्ष्य के प्रति दृढ़ता को मजबूत किया।
एम. डी. सी. एल. फाउंडेशन क्लासेज चिड़ावा में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन सुनील कुमार डांगी और मैनेजिंग डायरेक्टर समित डांगी ने किया। जेईई डिवीजन युरेका में श्रेष्ठ रैंक हासिल करने वाले छात्रों में तनिष अग्रवाल, विशाल, भव्य शर्मा और प्रिया सैनी को सम्मानित किया गया। इसी वर्ग में गौरव बढ़ाते हुए जेनिथ कैटेगरी में ऋषभ स्वामी, मयंक यादव और हिमांशु सैनी ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि पायोनियर डिवीजन में मयंक और कृष्णा वर्मा को मेडल प्रदान किया गया।
नीट डिवीजन लाइफ लाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गौरव शर्मा, रोहित नारनौलिया, जानवी, कोमल सैनी, इशा और चेतना वर्मा को भी समारोह में सम्मानित किया गया। जैनेसिस वर्ग में आदित्य गुरावा और धीरेन तंवर ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं संजीवनी वर्ग में पलक जांगिड़ और इशांत सैनी को उत्कृष्ट रैंक हासिल करने पर मेडल दिया गया।
इस मौके पर चेयरमैन सुनील कुमार डांगी ने कहा कि शिक्षा के साथ–साथ संस्कार, नैतिक मूल्य और सांस्कृतिक समझ हर विद्यार्थी के व्यक्तित्व को उत्कृष्ट बनाते हैं। उन्होंने कहा कि एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन लगातार राजस्थान में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और बौद्धिक क्षमता को और मजबूत करता है।
समारोह में एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे और मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था का मानना है कि इस तरह की पहल छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पित बनाती है।




