चिड़ावा: क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुघर्टनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से नशे में वाहन चलाने वालों पर चिड़ावा पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए बुधवार को शहर के बाइपास पर तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान चिड़ावा थानाधिकारी आरपीएस अंबिका चौधरी के नेतृत्व में पिलानी रोड़ पर डिप्टी ऑफिस के पास व पिलानी बाइपास चौराहे पर हर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई व पूरी जांच पड़ताल की गई।
एएसआई बलबीर चावला ने बताया कि यह अभियान शाम 7 बजे प्रारंभ हुआ था जो लगभग ढाई घंटे तक चला। इस दौरान किसी भी वाहन को बिना चेकिंग के नहीं जाने दिया गया।
चेकिंग के दौरान चालान व जब्ती की लगभग 10 कार्यवाही की गई। बेरिकेडिंग लगाकर की जा रही चेकिंग को देखकर कुछ वाहन चालक इधर उधर भागते भी नजर आए।





