Friday, March 20, 2026
Homeनवलगढ़नवलगढ़: हत्या के प्रयास में फरार टॉप-10 अपराधी विरेंद्र सिंह गिरफ्तार

नवलगढ़: हत्या के प्रयास में फरार टॉप-10 अपराधी विरेंद्र सिंह गिरफ्तार

नवलगढ़: थाना क्षेत्र में पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और थाना स्तर के टॉप-10 में शामिल नाम विरेंद्र सिंह उर्फ विरु को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि इस प्रकरण में पहले पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में हुई।

नवलगढ़ पुलिस के अनुसार धमोरा निवासी 35 वर्षीय विरेंद्र सिंह उर्फ विरु पर झुंझुनू जिले के विभिन्न थानों में तीन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी करीब आठ महीने से लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था और पुलिस उसे थाना स्तरीय टॉप-10 अपराधियों की सूची में रखकर तलाश कर रही थी। लगातार निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग के बाद उसे पकड़ने में सफलता मिली।

घटना मई 2025 में सामने आई थी, जब सहू की ढाणी धायलों का बास निवासी राकेश कुमार पर देर रात कारी लौटते समय हमला किया गया। पीड़ित ने बताया कि वह पिकअप में घर लौट रहा था तभी एक कैंपर और तीन पिकअप में सवार करीब दर्जन भर लोगों ने उसे रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार कारी निवासी प्योरलाल रुलानिया और मदन रुलानिया के साथ धमोरा निवासी नागेंद्र सिंह उर्फ नागू, भरत सिंह उर्फ धोलू और विरेंद्र उर्फ विरु तथा गुढ़ा गोडजी और देवगांव क्षेत्र के अन्य युवक लोहे के सरियों और पाइपों से हमला करते हुए मारपीट करने लगे।

हमलावरों ने उसके कपड़े फाड़े, 15 हजार रुपये कैश और एक मोबाइल फोन छीन लिया और पिकअप तोड़ने के बाद उसे उठाकर सरकारी अस्पताल नवलगढ़ के पास फेंक दिया। राकेश कुमार बेहोशी की हालत में मिला था।

इस मामले में पुलिस पहले ही रोहित कुमार महला, संजय कुमार धीवा, प्यारेलाल, भरत सिंह उर्फ धोलू और नागेंद्र सिंह उर्फ नागू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं विरेंद्र सिंह उर्फ विरु लगातार फरार था। कई ठिकानों पर दबिश के बाद 18 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

पकड़ने में नवलगढ़ पुलिस थानाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने भूमिका निभाई। कार्रवाई में सीताराम, विजेंद्र, गंगाराम और नरेंद्र सहित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किए और लोकेशन तथा इनपुट के आधार पर गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

अभियुक्त विरेंद्र सिंह को पकड़े जाने के बाद उसे नवलगढ़ न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब केस में अंतिम चार्जशीट की तैयारी कर रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!