नवलगढ़: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से रामदेवरा चौक, नवलगढ़ में जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान की अध्यक्षता में मिसाइल मैन डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने कलाम साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दुआएं कीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ खान ने कहा कि हम सभी को देश की सेवा के लिए कलाम साहब के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम के विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। डॉ. कलाम ने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के क्षेत्र में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर मोर्चे के नगरमंडल अध्यक्ष सलीम खोखर, जिला उपाध्यक्ष नदीम भाटी, सिकंदर लंगा, समून चौहान, फारूक खोखर, जुमरदिन धोबी, मुन्ना चोपदार, नवलगढ़ ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष खालिद काजी, मनोहर लाल सैनी, रिजवान अली, सिकंदर अली, उमरदीन सहित अनेक मोर्चे के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने डॉ. कलाम के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।