Wednesday, February 11, 2026
Homeनवलगढ़नवलगढ़ के युवक ने बहन के विवाह पर रोक लगाने की कि...

नवलगढ़ के युवक ने बहन के विवाह पर रोक लगाने की कि मांग, ‘लव-जिहाद व मानव तस्करी’ का लगाया आरोप, कलेक्टर को सौंपा प्रार्थना पत्र

नवलगढ़: क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी बहन के कथित लव-जिहाद, मानव तस्करी की आशंका और घर से नकदी व जेवरात ले जाने के मामले में जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र देने के बाद माहौल गरमा गया है। प्रार्थी ने विवाह पंजीयन को रद्द करने की मांग उठाते हुए आरोप लगाया कि बहन को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं।

बहन घर से नकदी, जेवर और दस्तावेज लेकर गई

नवलगढ़ निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन 7 दिसंबर को बिना किसी सूचना के घर से निकल गई। आरोप के अनुसार, वह लाखों रूपए के सोने-चांदी के जेवर, करीब 2.25 लाख नकद, एक स्कूटी और एक प्लॉट की रजिस्ट्री के कागजात साथ ले गई। प्रार्थी ने यह भी बताया कि बहन घर से जाते समय माता के बैंक खाते से जुड़े एटीएम कार्ड भी साथ ले गई, जिसकी मदद से पेंशन और पिता की सेवानिवृत्ति राशि तक निकाल ली गई।

युवक ने जताई ‘लव जिहाद’ व मानव तस्करी की आशंका

प्रार्थी ने कलेक्टर को दिए शिकायत पत्र में अपनी बहन के किसी युवक के संपर्क में होने की बात कही और अनुमान जताया कि बहन को बहकाकर साथ ले जाया गया है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से परिजनों तक धमकी भरे संदेश पहुंच रहे हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विवाह पंजीयन पर रोक लगाने की मांग

शिकायतकर्ता ने कहा कि दोनों पक्षों द्वारा विवाह पंजीयन का आवेदन जमा कराया गया है, जिस पर प्रशासन की ओर से नोटिस भी जारी किया जा चुका है। युवक ने जिला कलेक्टर से निवेदन किया कि मामले के निस्तारण तक विवाह प्रक्रिया को रद्द किया जाए, ताकि बहन को किसी भी तरह के दबाव या धोखे में पंजीकृत विवाह करने से रोका जा सके।

अनेक संगठनों के प्रतिनिधि जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे

प्रार्थना पत्र सौंपते समय कलेक्ट्रेट कार्यालय में समाज के कई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान रवि सैनी, दिलीप कुमार सैनी और चंद्र प्रकाश धूपिया सहित समाज के कई पदाधिकारियों ने युवक के समर्थन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। साथ ही मक्खन लाल सैनी, श्रवण कुमार सैनी, जयंती, मनोज कुमार सैनी और एडवोकेट कामेश्वर प्रसाद ने मामले में प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!