Friday, August 1, 2025
Homeपिलानीनवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़: मां शैल पुत्री...

नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़: मां शैल पुत्री की हुई पूजा, सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि का अद्भुत संयोग

पिलानी: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लोगों ने सवेरे शुभ मुहुर्त में घरों में घट स्थापना की। लोगों ने मां शक्ति की विशेष आराधना कर सुख समृद्धी की कामना की। इसके साथ ही सवेरे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मन्नतें मांगी। अब नौ दिन तक घरों और मंदिरों में प्रतिदिन मां के विभिन्न रुपों की पूजा होगी। खास बात यह है कि नवरात्रि इस बार पूरे नौ दिन रहेगी। इस साल नवरात्रि के पहले दिन सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं।

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा के साथ उन्हें 9 दिनों तक विशेष चीजों का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और धन, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

पिलानी के तालाब सर्किल स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में प्रथम नवरात्रि को सीताराम भंडार निदेशक अशोक ओला व आशुतोष गुप्ता की मौजूदगी में विनोद शास्त्री व राम मन्दिर के पुजारी महंत मनोकामना महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।

आशीर्वाद देने आती हैं मां दुर्गा

मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री गोपीनाथ मन्दिर के पुजारी पंडित श्यामलाल पाण्डे का कहना है कि मान्यता है कि नवरात्रि पर देवी दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं। यहां वे नौ दिनों तक वास करते हुए भक्तों की साधना से प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि पर देवी दुर्गा की साधना और पूजा-पाठ करने से आम दिनों के मुकाबले पूजा का कई गुना ज्यादा फल की प्राप्ति होती है। भगवान राम ने भी युद्ध में विजय के लिए देवी की साधना की थी।

जानिए, किस तिथि पर कौन सी माता की करें पूजा

  • 9 अप्रैल: प्रतिपदा- मां शैल पुत्री की पूजा और घटस्थापना
  • 10 अप्रैल: द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 11 अप्रैल: तृतीया- मां चंद्रघंटा पूजा
  • 12 अप्रैल: चतुर्थी- मां कुष्मांडा पूजा
  • 13 अप्रैल: पंचमी- मां स्कंदमाता पूजा
  • 14 अप्रैल: षष्ठी- मां कात्यायनी पूजा
  • 15 अप्रैल: सप्तमी- मां कालरात्रि पूजा
  • 16 अप्रैल: अष्टमी- मां महागौरी
  • 17 अप्रैल: रामनवमी- मां सिद्धिदात्री
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!