Monday, June 9, 2025
Homeपिलानीनरहड़ दरगाह के मुख्य दरवाजे पर हादसा: भीड़ में धक्कामुक्की से गिरी...

नरहड़ दरगाह के मुख्य दरवाजे पर हादसा: भीड़ में धक्कामुक्की से गिरी हरियाणा से आई महिला की दम घुटने से हुई मौत, दूसरी महिला का पैर टूटा

पिलानी: नरहड़ दरगाह में उर्स के दौरान हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। घटना शाम 5 बजे दरगाह के मुख्य दरवाजे के पास अंदर चौक में हुई है।

बताया जा रहा है कि भीड़ ज्यादा होने से दरगाह में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। इसी दौरान धक्का लगने से 2 महिलाएं गिर गई। इनमें रेखा (38 वर्ष) पत्नी अशोक वाल्मीकि, निवासी ग्राम पातन, जिला हिसार (हरियाणा) वहां बेसुध हो गई जबकि दूसरी महिला नानी देवी (54 वर्ष) निवासी गांव करमगरता, नरवाणा जिला जींद (हरियाणा) के पांव में चोट आ गई थी। दोनों महिलाओं को दरगाह के पास ही मेला प्रशासन द्वारा संचालित चिकित्सा कैम्प में ले जाया गया, जहां से दोनों को चिड़ावा उप जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। एम्बुलेंस से दोनों को फौरन उप जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला नानी देवी के पैर में फ्रैक्चर है और उनके साथ किसी परिजन के नहीं होने पर प्लास्टर करने के बाद अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया है।

मृतक महिला अपने देवर व अन्य परिजनों के साथ नरहड़ दरगाह में पीर बाबा के दर्शन के लिए आई थी। देवर इंद्रसिंह ने बताया कि धक्का लगने से गिरने पर वह बेसुध हो गई थी और काफी देर तक किसी ने संभाला भी नहीं। बाद में उसे चिकित्सा कैम्प ले जाया गया। जांच के बाद चिड़ावा भेज दिया, जहां डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत हो गई है।

मृतक महिला रेखा वाल्मीकि गुरू जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल में कार्यरत थी, पति अशोक वाल्मीकि भी गुरू जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में कार्यरत है। दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 20 और 18 साल है। शव को चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां से कल पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

दरगाह इंतजामिया कमेटी के सचिव उस्मान अली पठान ‘मालीगांव’ ने बताया कि दरगाह में व्यवस्था चाक चौबंद है। भीड़ में चक्कर आने से महिला नीचे गिर कर बेसुध हो गई थी, बाद में अस्पताल में उनकी मौत हुई है। एक अन्य महिला के पैर में चोट आई है।

किसी तरह की भगदड़ नहीं हुई है। भीड़ में महिला बेसुध हो कर गिर गई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। कारणों की जांच की जा रही है।
कमलदीप पूनिया (तहसीलदार)

मेले में प्रशासन और इंतजामिया कमेटी ने पर्याप्त बंदोबस्त किए हैं। आज यहां किसी तरह की भगदड़ या अव्यवस्था नहीं हुई। भीड़ ज्यादा होने की वजह से महिला बेसुध हुई थी, जिसकी बाद में मौत हो गई।
उस्मान अली पठान (दरगाह सचिव)

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!