Sunday, June 22, 2025
Homeझुन्झुनूनया पुलिस अधीक्षक नियुक्त: पूर्व सैनिक संघ और गौरव सेनानी शिक्षक संघ...

नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त: पूर्व सैनिक संघ और गौरव सेनानी शिक्षक संघ ने किया सम्मान

झुंझुनू: झुंझुनू जिले में नए पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर जिले के पूर्व सैनिक संघ और गौरव सेनानी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

पूर्व सैनिक संघ झुंझुनू के उपाध्यक्ष कैलाश सूरा, जनरल सेक्रेटरी कैप्टन अमरचंद खेदड़, कोषाध्यक्ष कैप्टन रामनिवास नेतड, कैप्टन महेंद्र झाझडिया और गौरव सेनानी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल फौगाट ने पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान सभी ने जिले में प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

संघ के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पूर्व सैनिक समुदाय हमेशा प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिले की सुरक्षा और विकास के लिए काम करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने संघ के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग की सराहना की।

झुंझुनू जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में शरद चौधरी की नियुक्ति से पूर्व सैनिक संघ और गौरव सेनानी शिक्षक संघ के सदस्यों में उत्साह का माहौल है, और उन्होंने आशा जताई कि जिले में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने में यह नियुक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!