चिड़ावा, 2 जनवरी 2025: शहर के मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध कल्याण राय मंदिर में पौष बड़े का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान कल्याण राय और लाडली जी को गरमा-गरम हलवा और पकौड़ियों का भोग लगाया गया।
मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। भगवान को क्रीम कलर का कोट और ऊपर से गर्म मफलर पहनाया गया, जबकि लाडली जी को गर्म शॉल ओढ़ाई गई। भगवान की अलौकिक मूर्तियां श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थीं।
मंदिर के वर्तमान महंत अशोक पुजारी ने भगवान को क्रीम कलर का कोट और ऊपर से गर्म मफलर पहनाया गया, जबकि लाडली जी को गर्म शॉल ओढ़ाई गई। भगवान की अलौकिक मूर्तियां श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थीं।
मंदिर के वर्तमान महंत अशोक पुजारी ने भगवान को भोग लगाया और सभी से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्य में महंत अशोक पुजारी, संजय दाधीच, प्रदीप पुजारी सहित पुजारी परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया।