Wednesday, February 11, 2026
Homeचिड़ावानगरपालिका चिड़ावा को मिला नया नेतृत्व: अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला...

नगरपालिका चिड़ावा को मिला नया नेतृत्व: अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला पदभार

चिड़ावा: नगरपालिका चिड़ावा में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार को नव नियुक्त अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालते ही नगर में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जगी है। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान नगरपालिका कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल रहा, जहां जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

नगरपालिका चिड़ावा के कार्यालय में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार सैनी ने नव नियुक्त अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार को विधिवत रूप से पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण के साथ ही दिनेश कुमार ने नगर के प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की प्रतिबद्धता जताई।

पदभार ग्रहण के अवसर पर नगरपालिका कर्मचारियों, पार्षदों और शहर के सामाजिक प्रतिनिधियों ने दिनेश कुमार का पुष्प माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। सभी ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सकारात्मक वातावरण बना रहा और नगर हित में मिलकर कार्य करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पिलानी विद्या विहार नगरपालिका ईओ सुनील सैनी, समाजसेवी शीशराम सैनी बिल्लू, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बड़ेसरा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, सुनील भड़िया, पार्षद मदन डारा, सज्जन गोदारा, पार्षद निरंजन सैनी, सतपाल जांगिड़, निखिल चौधरी, देवेंद्र सैनी और विनोद कटकी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगरपालिका से जुड़े जेईएन आकाश जांगिड़, संजय चौधरी, राजकुमार शर्मा और आनंद सहित पूरा स्टाफ भी समारोह में शामिल रहा।

कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए अधिशाषी अधिकारी से चिड़ावा शहर में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई। साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाएं, शहरी विकास योजनाएं और प्रशासनिक पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर बेहतर कार्य की उम्मीद व्यक्त की गई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!