Thursday, March 19, 2026
Homeचिड़ावाधत्तरवालां राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का परिणाम रहा शत प्रतिशत, 8...

धत्तरवालां राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का परिणाम रहा शत प्रतिशत, 8 छात्राएं गार्गी पुरस्कार के लिए चयनित

चिड़ावा: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम आने के बाद से ही सभी शिक्षण संस्थाएं अपने स्तर पर इनके विश्लेषण में जुटी हैं।

आज घोषित किए गए 12वीं कला वर्ग के नतीजों के अनुसार चिड़ावा ब्लॉक के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धत्तरवालां का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। विद्यालय की कुल 10 छात्राएं परीक्षा में बैठी थीं, जो कि सभी अच्छे प्राप्तांको के साथ उत्तीर्ण हुई हैं।

प्रधानाचार्या आभा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की छात्रा सुनीता ने 88.80%, पलक ने 87.20%, संगीता ने 84.80%, अमीना ने 84%, पूजा ने 82%, टीनू ने 80.20% प्राप्तांक हासिल किए हैं। अन्य छात्राओं का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा है। संस्था की 10 में से 8 छात्राएं गार्गी पुरस्कार के लिए चयनित हुई हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!