Sunday, March 29, 2026
Homeराजस्थानदौसा: खाटूश्याम यात्रा से लौटते समय सड़क पर मौत का कहर, श्रद्धालुओं...

दौसा: खाटूश्याम यात्रा से लौटते समय सड़क पर मौत का कहर, श्रद्धालुओं की पिकअप-कंटेनर से टकराईं, 11 की मौत, 7 बच्चे शामिल

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 3.30 बजे सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव के पास हुआ, जब खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रही एक पिकअप सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। पिकअप में 22 से अधिक लोग सवार थे, जो सभी उत्तर प्रदेश के एटा जिले के असरौली (कोतवाली देहात) गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य ने जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों में शीला (35), अंशु (26), प्रियंका (25), सौरभ (35), दक्ष (12), सीमा (25) और पूर्वी (3) के नाम की पुष्टि हुई है, जबकि चार अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) और एक अन्य को SMS अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा कुछ घायलों का इलाज दौसा के जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिकअप सवार सभी लोग खाटूश्यामजी के वार्षिक मेले से दर्शन कर गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद असरौली गांव में मातम छा गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!