Friday, June 20, 2025
Homeचिड़ावादेवरोड स्कूल का गौरव: अभिषेक ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता रजत पदक

देवरोड स्कूल का गौरव: अभिषेक ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता रजत पदक

चिड़ावा, 8 जनवरी 2025: देवरोड स्कूल के छात्र अभिषेक ने 68वीं स्कूल नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने 4×400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर स्कूल और राज्य का मान बढ़ाया है।

रांची, झारखंड में चल रही इस प्रतियोगिता में अभिषेक ने 400 मीटर बाधा दौड़ में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 सेकंड का समय निकाला और देश में चौथा स्थान प्राप्त किया।

अभिषेक की इस उपलब्धि पर देवरोड स्कूल के खिलाड़ी, स्टाफ और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा दूत और उप प्रधानाचार्य सुमन ने अभिषेक को बधाई दी है।

अभिषेक के प्रशिक्षक जयसिंह धनखड़ ने बताया कि अभिषेक ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। अभिषेक की इस सफलता के लिए स्कूल और उसके परिवार व ग्रामीणों ने बधाई दी। धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता से वापस आने पर अभिषेक का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!