पिलानी: देवरोड़ के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूर्व प्रधानाचार्य मोहनलाल सुहाग ने टेबल टेनिस टेबल भेंट की। यह पहल विद्यालय के खेल क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए की गई।
शारीरिक शिक्षक जयसिंह धनखड़ ने जानकारी दी कि मोहनलाल सुहाग वर्ष 2018 में इसी विद्यालय से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके कार्यकाल से लेकर अब तक विद्यालय ने खेल प्रतियोगिताओं में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों से प्रेरित होकर उन्होंने विद्यालय को यह उपहार दिया।
विद्यालय प्रधानाचार्य सीमा दूत ने मोहनलाल सुहाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का योगदान छात्रों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालय की खेल सुविधाओं को भी मजबूत करेगा।
इस मौके पर दीपक, रचना, सुनीता, अनुपम, पूजा, निर्मला, सुशीला, सुलोचना, सुभिता, सुमन, सोनम, सरोज, मोहर सिंह, अशोक, दांताराम, जयवीर, सुरेश शर्मा, अभिषेक कुल्हरी और उम्मेद सिंह डांगी सहित विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व प्रधानाचार्य के इस योगदान की सराहना की और बधाई दी।