Saturday, February 14, 2026
Homeपिलानीदेवरोड़ में स्मार्ट मीटर का विरोध, ग्रामीणों ने बैठक कर कहा नहीं...

देवरोड़ में स्मार्ट मीटर का विरोध, ग्रामीणों ने बैठक कर कहा नहीं लगाने देंगे स्मार्ट मीटर, उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी

पिलानी: देवरोड़ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आज एक बैठक का आयोजन कर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया है। बैठक में शामिल ग्रामीणों का कहना था कि गरीब उपभोक्ताओं को लूटने की यह बिजली कम्पनियों की साजिश है, जिसे मूक रह कर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर योजना को बन्द नहीं करने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी भी दी है। देवरोड़ बस स्टैंड पर शाम 6 बजे आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

बैठक में शामिल सरपंच प्रतिनिधि अनूप नेहरा ने कहा कि बिजली कम्पनियां स्मार्ट मीटर की आड़ में ठगी का जाल फैला रही है। उन्होंने कहा कि ये मीटर सामान्य मीटर से दोगुना से भी ज्यादा रीडिंग निकाल रहे हैं जो एक तरह से आम जनता की जेब पर डाका है। अनूप नेहरा ने कहा कि पंचायत में किसी भी घर पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिया जाएगा और इसका पुरजोर विरोध ग्रामवासी करेंगे। बीडीसी राजेन्द्र प्रसाद नेहरा ने कहा कि स्मार्ट मीटर के लिए बिजली कम्पनियां गांव में अपने कर्मचारियों को ना भेजे। उन्होंने कहा कि अगर जबर्दस्ती मीटर लगाए गए तो किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति के लिए जिम्मेदार बिजली कम्पनी होगी, ग्रामीण नहीं। हरीश कुल्हार ने कहा कि सरकार का निर्णय आम जनता के खिलाफ है, और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

बैठक में शामिल ग्रामवासियों ने कहा कि विद्युत विभाग की स्मार्ट मीटर योजना का ग्रामवासी पूर्ण एकजुटता के साथ विरोध करेंगे और किसी भी घर या दुकान पर ये मीटर नहीं लगाने दिए जाएंगे। बैठक में महेन्द्र तंवर, मेवासिंह नेहरा, बजरंग लाल नेहरा, हवलदार पितराम सिंह नेहरा, बलबीर भगत, लीलाधर शर्मा, राकेश, जयपाल, राजेंद्र नेहरा, राहुल, शीशराम, महेन्द्र, दयाराम, ईश्वर, बजरंग, धनपत, सतवीर, रविदत्त शर्मा व अन्य ग्रामवासी शामिल थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!