Friday, April 18, 2025
Homeदेशदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख घोषित, 5 फरवरी को होगी वोटिंग,...

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख घोषित, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि राजधानी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न होगा। मतदान 5 फरवरी को होगा और मतगणना के बाद नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 10 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। उम्मीदवार 17 जनवरी तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी को की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी निर्धारित की गई है।

EVM से छेड़छाड़ के आरोपों को बताया निराधार

EVM में छेड़छाड़ के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “EVM पूरी तरह सुरक्षित हैं और मतदान प्रक्रिया की सटीकता सुनिश्चित करती हैं। VVPAT प्रणाली से लैस EVM मतदान की पारदर्शिता को और मजबूत करती हैं। पुराने पेपर बैलट की वापसी अनुचित है और इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को बाधित करना होगा।” उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं देता, लेकिन अब स्पष्टीकरण देना आवश्यक था।

पिछले चुनाव का परिदृश्य

दिल्ली में पिछला विधानसभा चुनाव भी एक ही चरण में 8 फरवरी 2020 को हुआ था। उस चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 53.57% वोट शेयर के साथ 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 38.51% मतों के साथ 8 सीटें मिली थीं। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और वह एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। उसे मात्र 4.26% वोट मिले थे। 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस शून्य पर रही थी।

1.55 करोड़ मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की। इस सूची के अनुसार, कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता शामिल हैं।

इससे पहले 4 जनवरी को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने नई दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर मतदाता सूची में नाम हटाए जाने की शिकायत की थी। हालांकि, नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनके आरोपों को निराधार बताया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!