पिलानी, 8 फरवरी 2025: 27 वर्षों के बाद दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर आज विद्या विहार नगर पालिका के सामने भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दी एवं जीत पर जमकर नारेबाजी की।

भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता की जीत है। वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर शर्मा ने इसे भाजपा की संगठनात्मक रणनीति और जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताया है। उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह ऐतिहासिक परिणाम दर्शाता है कि दिल्ली की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़,सुरेंद्र सिंह शेखावत, विक्रम सिंह राठौड़, ओमप्रकाश सैनी, महेंद्र मटोलिया, आशाराम गुर्जर, पृथ्वी सिंह बालापोता,संदीप सिंह शेखावत, मनोज डाबडीवाल, जगदीश सोनी, निशांत पापटन, गोविंद सारवान, दीपक नायक, कान सिंह, सिकंदर देवना, सोनू जांगिड़, संदीप शर्मा, आर्यन नोवाल, राजेश राठौड़, महिपाल सिंह, कुशीपाल सिंह, मुकेश वर्मा, सुरेंद्र कौशिक, दिग्विजय सिंह, दीपक शर्मा, रघुवीर मीणा, रवि शेखावत, अजय कुमार, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह शेखावत, राजपाल चौधरी, ओमप्रकाश जांगिड, नरेंद्र कुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा, उत्तम सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।