Tuesday, June 17, 2025
Homeदेशदिल्ली के चाइल्ड हॉस्पिटल में आग लगने से 6 नवजात शिशुओं की...

दिल्ली के चाइल्ड हॉस्पिटल में आग लगने से 6 नवजात शिशुओं की मौत, 5 का रेस्क्यू

नई दिल्ली: शनिवार 25 मई देर रात दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित एक चाइल्ड हॉस्पिटल में आग लगने से 6 नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि 5 को रेस्क्यू किया गया। घटना में घायल हुए बच्चों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

आग लगने का कारण

दिल्ली फायर सर्विस चीफ अतुल गर्ग के अनुसार, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, शुरुआती जांच में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट को आग का कारण माना जा रहा है। बेबी केयर सेंटर के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर अवैध ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग का काम चल रहा था।

दम घुटने से बच्चों की मौत

अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 11:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल की कुल 16 गाड़ियां पहुंचीं। इनमें से एक बच्चे की मौत आग लगने से पहले ही हो चुकी थी। आग की लपटें बिल्डिंग के तीनों फ्लोर पर फैल गई थीं।

बेबी केयर सेंटर में धुआं भरने के कारण यहां भर्ती 11 बच्चों की हालत गंभीर हो गई। दमकल की टीम और स्थानीय लोगों ने लकड़ी की सीढ़ियों पर चढ़कर खिड़की से अन्य 11 बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक धुएं में दम घुटने से 6 बच्चों की मौत हो गई थी।

रेस्क्यू किए गए 5 बच्चों को एडवांस NICU अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की

दिल्ली पुलिस ने न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल के मालिक नवीन किची के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 (दूसरों की निजी सुरक्षा को खतरे में डालना), 304A (लापरवाही से मौत) और 34 (आपराधिक गतिविधि) के तहत एफआईआर दर्ज की है। वह पश्चिम विहार का रहने वाला है। घटना के बाद से वह फरार है।

जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा- “बच्चों के अस्पताल में लगी आग दिल दहला देने वाली है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जो भी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!