चिड़ावा: क्षेत्र में ठंड का प्रकोप जारी है। आज अल सुबह छाए कोहरे ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।
सुबह सात बजे करीब अचानक इलाके में घना कोहरा छा गया और यह स्थिति 10 बजे तक बनी रही। दृश्यता दस मीटर के करीब बनी रही।
दिन में चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया। लोग अलाव तापते नजर आए।
रात करीब 9 बजे फिर से कोहरा छाने लगा। समाचार लिखे जाने तक शहर के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाने लगा था।