सुलताना: क्षेत्र में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के मंदिर निर्माण को लेकर माहौल बेहद उत्साहपूर्ण हो गया है। क्यामसर गांव में बनने वाली 165 फीट ऊंची विशाल शिखर के भूमिपूजन कार्यक्रम के प्रचार हेतु सुलताना बाईपास रोड पर पोस्टर का विमोचन किया गया।
सुलताना बाईपास रोड पर आयोजित कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य उम्मेद धनखड़, भाजपा नेता सुनिल लांबा और युवा नेता राजेश पूनियां ने मंदिर निर्माण के पोस्टर का विमोचन किया। सभी ने कहा कि क्यामसर में होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय जाट महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र धनखड़, ब्लॉक महासचिव राजेंद्र लांबा, ब्लॉक प्रभारी राकेश बोरायण, संगठन महामंत्री राजपाल लांबा, प्रवक्ता बलबीर नेहरा और संयुक्त सचिव जगदीश लांबा ने कहा कि तेजाजी महाराज मंदिर चिड़ावा तहसील का सबसे भव्य धार्मिक स्थल बनने जा रहा है।
जगदीश पूनिया और हरीसिंह पूनिया ने भरोसा जताते हुए बताया कि श्रद्धालु हजारों की संख्या में समारोह में पहुंचेंगे और इसे सफल बनाएंगे।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के मार्गदर्शन और तेजा भक्तों के सहयोग से मंदिर का निर्माण 5 बीघा विशाल भूमि पर किया जाएगा। 165 फीट ऊंची गुम्बद इसे दूर से ही अद्वितीय पहचान देगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय विकास में भी तेजी आएगी।




