गुढागौड़जी: निकटवर्ती ऊबली बालाजी बस स्टैंड पर राष्ट्रीय जाट महासंघ युवा मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण मूंड के नेतृत्व में तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस को राष्ट्रीय बलिदान दिवस घोषित करने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया।
युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण मूंड ने कहा कि तेजाजी महाराज जाट समाज के सबसे लोकप्रिय लोक देवता हैं। राष्ट्रीय जाट महासंघ और संपूर्ण जाट समाज की लंबे समय से यह मांग रही है कि उनके बलिदान दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कदम युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करेगा।
इस मौके पर सुमेर झाझड़ियां, रोहिताश मूंड, महेश महला, महेन्द्र कुलहरी, नवीन कुमार, अक्षित कुमार, जयप्रकाश कुलहरी, शीशराम बुगालिया, विकास मूंड, मोहरसिंह, सुरेश कुमार, मांगूराम महला और राजेंद्र कुलहरी समेत कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकमत से इस प्रस्ताव का समर्थन किया और इसे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।





