चिड़ावा: दैनिक रेल यात्री संघ चिड़ावा अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा ने जानकारी दी कि रेलवे ने तिरूपति-हिसार-तिरूपति रेलसेवा की अवसरचना में बदलाव किया है। यह परिवर्तन 5 नवंबर 2025 से तिरूपति से और 9 नवंबर 2025 से हिसार से लागू होगा।
नए कोच संयोजन की घोषणा
गाड़ी संख्या 07717/07718 तिरूपति-हिसार-तिरूपति रेलसेवा में अब तक 20 थर्ड एसी और 2 पॉवर कारें चल रही थीं। बदलाव के बाद इसमें 16 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान और 2 पॉवर कार के डिब्बे जोड़े जाएंगे। इससे यात्रियों को अधिक विकल्प और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
यात्रियों को होगा लाभ
देवेन्द्र वर्मा का कहना है कि इस बदलाव से खासकर लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी। द्वितीय शयनयान डिब्बों की संख्या बढ़ने से साधारण यात्रियों को अब अधिक सीटें उपलब्ध होंगी, वहीं एसी यात्रियों के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था बनी रहेगी।





