Thursday, June 19, 2025
Homeपिलानीढंढारिया में 5 लाख रुपए की लागत से बनेगी खेल मैदान की...

ढंढारिया में 5 लाख रुपए की लागत से बनेगी खेल मैदान की चारदीवारी, पिलानी प्रधान ने किया शिलान्यास

पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के ढंढारिया गांव में खेल मैदान के चारों तरफ पक्की चारदीवारी का निर्माण होगा। पंचायत समिति प्रधान बिरमा देवी और चिड़ावा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल द्वारा ग्रामवासियों की उपस्थिति में आज खेल मैदान की चारदीवारी का विधिवत शिलान्यास किया।

समाज सेवी संदीप रायला ने बताया कि गांव के युवाओं और प्रमुख लोगों द्वारा खेल मैदान की चार दिवारी के निर्माण की मांग की जा रही थी। खुले खेल मैदान का उपयोग सीमित कार्यों के लिए ही हो पा रहा था, चार दिवारी बन जाने पर मैदान की उपयोगिता भी बढ़ेगी। संदीप रायला ने बताया कि चारदीवारी का निर्माण पिलानी पंचायत समिति द्वारा करवाया जा रहा है, जिसके लिए प्रधान के कोटे से 5 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। चारदीवारी का निर्माण कार्य लगभग 3 माह में पूर्ण होगा।

ग्रामवासियों ने चारदीवारी के निर्माण पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे गांव में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवा अधिक सुरक्षित माहौल में अपनी प्रैक्टिस कर पाएंगे।

ये रहे मौजूद

चारदीवारी के शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता कैलाश मेघवाल, प्रधान बिरमा देवी, संदीप रायला, पंचायत समिति सदस्य सुनील पूनिया, सरपंच प्रतिनिधि अशोक पूनिया, ठेकेदार मंजीत सिंह, पंच हरि नारायण शर्मा, दुलीचंद पूनिया, विश्वनाथ मीणा, राम सिंह राठौड़, सुमेर राठौड़, देवकरण पूनिया, राजवीर पूनिया, पवन शर्मा, रोहिताश्व कुमावत, प्रकाश लाम्बा, गोपीराम, सवाई सिंह मिस्त्री, परमानंद बुड़ानिया, आजाद पूनिया, विजय पूनिया, महेन्द्र कुमावत, सुरेंद्र पूनिया सहित अन्य प्रबुद्ध ग्रामवासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!