Thursday, February 12, 2026
Homeझुन्झुनूडॉ. रूमा देवी ने झुंझुनूं में कहा — “महिलाएं खुद का सम्मान...

डॉ. रूमा देवी ने झुंझुनूं में कहा — “महिलाएं खुद का सम्मान करें, तभी बनेंगी आत्मनिर्भर”

झुंझुनूं, 13 नवम्बर: राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित और राजस्थान राजीविका की स्टेट ब्रांड एंबेसडर डॉ. रूमा देवी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अपने उत्पादों की अच्छी पैकेजिंग और मार्केटिंग पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं एक-दूसरे का सम्मान और सहयोग नहीं करेंगी, तब तक असली सशक्तिकरण संभव नहीं है।

झुंझुनूं सूचना केंद्र सभागार में आयोजित राजीविका महिला सशक्तिकरण जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा — “हर महिला में कोई न कोई हुनर है, जरूरत है उसे पहचानने और उसे आत्मनिर्भरता में बदलने की।”

महिलाएं प्रोफेशनल तरीके से काम करें — रूमा देवी

डॉ. रूमा देवी ने कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का है, इसलिए हमें प्रोफेशनल्स की तरह काम करना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने हक और अधिकारों के लिए डटकर खड़ी रहें, तभी समाज में बदलाव संभव है।
उन्होंने महिलाओं को संदेश दिया कि हर महिला, दूसरी महिला की ताकत बने और एक-दूसरे का सहयोग करें ताकि सामूहिक रूप से मजबूत नेटवर्क बन सके।

जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने दिया मार्केटिंग पर जोर

जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने कहा कि झुंझुनूं जिले के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों में गुणवत्ता और रचनात्मकता झलकती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से इन उत्पादों को ऑनलाइन मार्केटिंग और सप्लाई चैन से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झुंझुनूं जिले की महिलाएं लोकल से ग्लोबल मार्केट में अपने उत्पादों की पहचान बना सकेंगी।

महिलाओं की प्रदर्शनी का हुआ अवलोकन

इससे पहले डॉ. रूमा देवी और डॉ. अरुण गर्ग ने सूचना केंद्र में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दोनों ने हस्तनिर्मित उत्पादों की गुणवत्ता और डिजाइन की सराहना की और कहा कि महिलाओं के ऐसे प्रयास उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बना रहे हैं।

कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में कैलाश चन्द, विप्लव न्यौला, हिमांशु सिंह, विकास चाहर, भंवर सिंह, देवेन्द्र दिक्षित, प्रणव, रामजीलाल, अवाब खान, जितेन्द्र सिंह, किरण मिश्रा और योगेश केडिया समेत विभिन्न ब्लॉक प्रबंधक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर झुंझुनूं जिले में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में झुंझुनूं बना उदाहरण

राजीविका के माध्यम से जिले में कई महिलाएं आज स्वरोजगार से जुड़ चुकी हैं। सरकार और स्थानीय प्रशासन की पहल के साथ-साथ डॉ. रूमा देवी जैसी प्रेरणादायक शख्सियतों के मार्गदर्शन से महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस तरह झुंझुनूं अब राजस्थान में महिला सशक्तिकरण का मॉडल जिला बनकर उभर रहा है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!