Saturday, June 28, 2025
Homeचिड़ावाडॉ. महेंद्र सिंह नेहरा बने राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं जिला सलाहकार

डॉ. महेंद्र सिंह नेहरा बने राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं जिला सलाहकार

चिड़ावा: चिड़ावा के आदर्श कॉलोनी निवासी डॉ. महेंद्र सिंह नेहरा को राष्ट्रीय जाट महासंघ का झुंझुनूं जिला सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया द्वारा की गई।

डॉ. नेहरा का सामाजिक योगदान

डॉ. नेहरा वर्तमान में वीरवार झुंझार सिंह संस्थान झुंझुनूं के अध्यक्ष हैं। वे लंबे समय से जाट समाज के लिए काम कर रहे हैं और समाज की एकता के लिए कई पहल कर चुके हैं।

नियुक्ति पत्र सौंपा गया

बालाजी टाईल्स पर आयोजित एक समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया और जिला महामंत्री कंवरपाल बलवदा ने डॉ. नेहरा को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान जाट समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

समर्थकों ने किया स्वागत

डॉ. नेहरा की इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि डॉ. नेहरा जाट समाज के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। इस अवसर पर रामवतार श्योराण, मुकेश दुधवाला, अनिल श्योराण, संदीप कुमार, विजय भाटिया, प्रमोद कुमार, मनोज फोगाट व कुलदीप ढांका सहित जाट समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!