Thursday, June 26, 2025
Homeचिड़ावाडांगर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का भूमि पूजन संपन्न,...

डांगर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का भूमि पूजन संपन्न, राजेश दहिया ने किया शिलान्यास

चिड़ावा, 7 मई 2025: भाजपा नेता और पिलानी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे राजेश दहिया ने अपने पैतृक गांव डांगर में उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण धार्मिक विधि-विधान से किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

राजेश दहिया ने बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र गांववासियों को सुलभ और बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी मंजू दहिया का आभार प्रकट किया, जिन्होंने ईश्वर और पूर्वजों के आशीर्वाद से भवन निर्माण हेतु 550 वर्ग मीटर भूमि दान में दी।

दहिया ने इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का भी आभार जताया, जिनके सहयोग से 55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण संभव हो सका है।

कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत बामनवास के सरपंच प्रतिनिधि संपत, राजू सिंह, मूला राम लमोरिया, नाथू राम लमोरिया, रोहिताश राजपूत, बाबूलाल वर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), रविकांत शर्मा (पूर्व पार्षद), बी एल वर्मा (चिकित्सक), मदन डारा (पार्षद), फूला राम नाई, ग्यारशी लाल मीणा, किशोरीलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय लोगों ने भूमि पूजन को गांव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी कमी दूर होगी। समारोह में मौजूद सभी लोगों ने इस पहल के लिए दहिया परिवार का धन्यवाद किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!