Wednesday, June 18, 2025
Homeखेलटी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा लेंगे क्रिकेट से संन्यास? हिटमैन...

टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा लेंगे क्रिकेट से संन्यास? हिटमैन ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या है हिटमैन का फैसला

रोहित शर्मा: टी20 विश्व कप 2024 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट की खबरें भी तेज होती जा रही थीं। 37 साल की उम्र के हो चुके रोहित पर बढ़ती उम्र के कारण रिटायर होने का दबाव भी बन रहा था।

लेकिन, इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए रोहित शर्मा ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा है कि अभी उनका रिटायरमेंट लेने का कोई इरादा नहीं है।

रोहित शर्मा ने दुबई आई 103.8 रेडियो को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “ये 17 साल का सफर शानदार रहा है। मैं अभी कुछ और साल खेलकर क्रिकेट जगत पर छाप छोड़ना चाहता हूं। अपने देश की कप्तानी करने से ज्यादा गौरव की बात कोई दूसरी नहीं हो सकती। मैंने शायद कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन कप्तानी करूंगा। मगर लोग कहते हैं कि अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं।”

टीम इंडिया को एकजुट रखना चाहते हैं रोहित

रोहित शर्मा ने कहा कि जब उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी, तब उनका लक्ष्य था कि टीम एकजुट होकर खेले। उन्होंने कहा, “मैं पर्सनल रिकॉर्ड बनाने के बारे में नहीं सोचता, यह अधिक मायने रखता है कि हम 11 खिलाड़ी मिलकर क्या करते हुए ट्रॉफी जीत सकते हैं।”

ICC ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहे हैं रोहित

हालांकि, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत अभी तक एक भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार गई थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में फिर संभालेंगे कमान

रोहित शर्मा आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे। यह टूर्नामेंट 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!