Thursday, February 12, 2026
Homeझुन्झुनूझुन्झुनू में ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा भंडाफोड़: किराए के मकान से लाखों...

झुन्झुनू में ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा भंडाफोड़: किराए के मकान से लाखों के क्रिकेट सट्टे का खुलासा, 2 गिरफ्तार

झुन्झुनू: शहर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए क्रिकेट मैच और ऑनलाइन गेमिंग पर चल रहे संगठित सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया है। डीएसटी और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छैलाराम नगर स्थित एक किराए के मकान से दो युवकों को ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से लाखों रुपये के सट्टे का डिजिटल हिसाब, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी श्रवण कुमार और डीएसटी प्रभारी सरदारमल के नेतृत्व में गठित टीमों ने 5 जनवरी 2026 की रात को छैलाराम नगर क्षेत्र में स्थित एक किराए के मकान पर अचानक दबिश दी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नेतराम मघराज टिबड़ेवाल गर्ल्स कॉलेज के सामने, खेतों की ओर स्थित अजय के मकान में कुछ युवक क्रिकेट मैच और ऑनलाइन गेमिंग पर सट्टा लगाकर हार-जीत के विड्रॉल तैयार कर रहे हैं और मोबाइल फोन के जरिए फोनपे व पेटीएम से पैसों का लेन-देन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान में दबिश दी, जहां सट्टेबाजी की गतिविधियां संचालित होती पाई गईं।

दबिश के दौरान पुलिस ने राकेश यादव और अरविन्द को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से नौ मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, कई मोबाइल व लैपटॉप चार्जर, स्विच बोर्ड, एक रजिस्टर, पुरानी सट्टा बुक, एक खाली चेक बुक और एयरटेल कंपनी का वाई-फाई डोंगल बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि मोबाइल फोन में सट्टेबाजी से जुड़ा 5 लाख 6 हजार 670 रुपये का हिसाब दर्ज था, जो उसी दिन का बताया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दोनों अनिल बामिल के साथ मिलकर क्रिकेट सट्टा और ऑनलाइन गेमिंग सट्टे का पूरा हिसाब-किताब संभालते थे। हार-जीत के विड्रॉल तैयार करने और सट्टे की एंट्री बुक में दर्ज करने की जिम्मेदारी इन्हीं के पास थी, जबकि मुख्य बुक और नेटवर्क की जानकारी अनिल बामिल के पास होना बताया गया। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे मकान मालिक की अनुमति से पिछले दो महीनों से इस मकान में सट्टा संचालन कर रहे थे और इसके बदले प्रतिदिन 2000 रुपये किराया दिया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और संगठित अपराध से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अनिल बामिल सहित अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के पीछे और भी लोग जुड़े हो सकते हैं, जिनकी पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरी कार्रवाई में श्रवण कुमार, सुमेर सिंह, विजेन्द्र सिंह, महेन्द्र कुमार, विधाधर और अमित मोडसरा की सक्रिय भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन सट्टेबाजी के इस नेटवर्क का पर्दाफाश संभव हो सका।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राकेश यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी बधाल थाना रेनवाल जिला जयपुर ग्रामीण और अरविन्द, उम्र 24 वर्ष, निवासी झटावा थाना मलसीसर जिला झुन्झुनूं शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!