Sunday, June 29, 2025
Homeचिड़ावाझुग्गी बस्तियों के बच्चों को शिक्षित करने वाली सरला पाठशाला के सामाजिक...

झुग्गी बस्तियों के बच्चों को शिक्षित करने वाली सरला पाठशाला के सामाजिक प्रयासों को मिला नया नेतृत्व, पंडित अनिल शर्मा को सौंपा राष्ट्रीय संरक्षक पद

चिड़ावा, 9 मई 2025: सरला सेवा समिति ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनिल शर्मा को समिति का मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया है। यह मनोनयन उनके निरंतर सामाजिक प्रयासों, सर्वसमाज के हित में किए गए कार्यों और प्रेरणादायक नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

समिति द्वारा संचालित सरला पाठशाला झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से उन्हें नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। यह कार्य समाज में शिक्षा के माध्यम से बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

अनिता पूनिया, जो शेखावाटी क्षेत्र में ‘टीचर दीदी’ के नाम से पहचानी जाती हैं, ने बताया कि सरला पाठशाला का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना भी है। उन्होंने आशा जताई कि अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में संस्था और अधिक व्यापक रूप से सामाजिक सरोकारों को छूने में सक्षम होगी।

अनिल शर्मा विप्र इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक हैं और उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा कर धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा दिया है। वे पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं और वर्तमान में ‘दैनिक सक्षम समाचार दर्पण’ के संपादक के रूप में सामाजिक विषयों पर सक्रिय लेखन कर रहे हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

उनकी नियुक्ति से यह उम्मीद की जा रही है कि सरला सेवा समिति के कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा संस्था शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक सशक्त रूप से कार्य करेगी।

समिति ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनका अनुभव और सामाजिक समर्पण संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!