Friday, August 1, 2025
Homeझुन्झुनूझुंझुनू: लोहे की तार पर कपड़े सुखाते समय युवक की करंट से...

झुंझुनू: लोहे की तार पर कपड़े सुखाते समय युवक की करंट से मौत!

झुंझुनूं: 21 वर्षीय युवक मुकेश, सत्यवीर जाट का बेटा, की आज अलसुबह 2 बजे के आसपास करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा झुंझुनूं शहर के नयासर तिराहे के पास अफसाना जोहड़ के पास हुआ।

मुकेश मंगलवार रात को अपने दोस्त की शादी में जाखल गांव गया था। देरी होने पर वह झुंझुनूं में अपने दोस्त के कमरे में रुक गया। रात 2 बजे के करीब वह कमरे के बाहर आंगन में बंधी लोहे की तणी पर कपड़े सुखा रहा था। तणी में अचानक करंट आ गया और मुकेश उससे चिपक गया।

20 मिनट तक तणी से लटका रहा:

मुकेश करीब 20 मिनट तक तणी से लटका रहा। बाद में उसके दोस्त ने उसे लकड़ी की मदद से उसे छुड़ाया और तुरंत बीडीके अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोस्त ने बार-बार बिजली विभाग को फोन किया:

मृतक के दोस्त ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने तुरंत लाइन कटवाने के लिए बिजली विभाग को कई बार फोन किया, लेकिन लाइन नहीं काटी गई। आखिरकार उन्होंने लकड़ी से मुकेश को बचाया।

मृतक था BSTC का छात्र:

मृतक मुकेश BSTC द्वितीय वर्ष का छात्र था।

पुलिस ने मामला दर्ज किया:

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!