Saturday, June 21, 2025
Homeझुन्झुनूझुंझुनू में जमीन विवाद में बदमाशों ने घर पर किया हमला, दो...

झुंझुनू में जमीन विवाद में बदमाशों ने घर पर किया हमला, दो महिलाएं घायल

झुंझुनू: जमीनी विवाद को लेकर हुए एक हिंसक हमले में दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना मंगलवार शाम को झुंझुनू जिले के बिसाऊ थाना क्षेत्र के निराधनू गांव में हुई।

घायल महिलाओं की पहचान सुमन पत्नी राकेश और सोनू पत्नी कमलेश के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पीड़ित का आरोप

पीड़ित निर्मला पत्नी सुरेश कुमार का आरोप है कि मंगलवार को उनके घर के लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए हुए थे। घर पर महिलाएं ही थीं। इसी दौरान गांव के भागीरथ, राजेश, प्रवीण, विक्रम, बलवीर, और रणजीत घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर की महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।

निर्मला ने बताया कि ये लोग जमीनी विवाद को लेकर पहले भी इस तरह की वारदात कर चुके हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!