झुंझुनू, 13 अक्टूबर 2024: चिड़ावा निवासी रिटायर्ड एसआई कंवरपाल बलवदा को राष्ट्रीय जाट महासंघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राष्ट्रीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने झुंझुनूं जिले का जिला महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है।
बलवदा लंबे समय से जाट समाज के लिए समर्पित रहे हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति से जाट समाज में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जाट समाज ने रिटायर्ड एडीईओ (खेल) गुलझारी लाल जानूं के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र बांगड़वा, पूर्व प्रिंसिपल विजय सिंह बलवदा, सुरेन्द्र डीलर, बिनोद कुमार बलवदा, गंगाधर तेतरवाल, अमित गजराज, अरविंद डेला, धर्मेंद्र लाम्बा, रामसिंह अहलावत, पीटीआई इन्दरसिंह डैला, अमित बराला और पीटीआई ओमप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।