झुंझुनू, 16 जनवरी 2025: झुंझुनू जिले के मुरोत का बास निवासी कैप्टन संध्या महला ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। सेना दिवस पर पुणे में आयोजित परेड में उन्होंने भारतीय सेना की दो महिला सैन्य टुकड़ियों का नेतृत्व किया। यह पहली बार है जब पुणे में सेना दिवस परेड आयोजित की गई और संध्या महला इस ऐतिहासिक अवसर पर दोनों महिला टुकड़ियों की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं।

इससे पहले, 26 जनवरी 2023 को दिल्ली में हुए गणतंत्र दिवस समारोह में संध्या महला ने सेना के तीनों विंग (आर्मी, नेवी और एयर फोर्स) के संयुक्त महिला दस्ते का नेतृत्व किया था। इस बार उन्होंने पुणे में महिला दस्ते का नेतृत्व किया था। इस बार उन्होंने पुणे में महिला अग्निवीर सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और क्षमता को प्रदर्शित किया।
संध्या महला सेवानिवृत्त सूबेदार कुरड़ाराम महला की बेटी हैं। उन्होंने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए देश सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। संध्या की इस सफलता पर पूरे झुंझुनू जिले में खुशी का माहौल है।




