Sunday, June 8, 2025
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं: विप्र सेना के युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

झुंझुनूं: विप्र सेना के युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

झुंझुनूं: विप्र समाज के युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से विप्र सेना के युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। यह विस्तार कार्यक्रम जिला अध्यक्ष गुलझारी लाल शर्मा के निर्देश पर किया गया, जो प्रदेश संयोजक सुनील तिवारी और प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुजारी सेवक महासंघ राजस्थान के जिलाध्यक्ष बिनोद पुजारी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गणेश मंदिर के महंत रामवतार पुजारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में विप्र समाज के वरिष्ठ सदस्य रहे स्वर्गीय विनोद कुमार हिसारिया को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात युवा कार्यकारिणी में नए दायित्वों की घोषणा की गई। राजीव पांडे को मंत्री, उत्तम पांडे, एडवोकेट अंकित जोशी और राहुल शर्मा को उपाध्यक्ष तथा सज्जन हिसारिया को संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।

बसावतिया ने अपने संबोधन में बताया कि युवा वर्ग समाज की रीढ़ होता है और उनका संगठनात्मक रूप से जुड़ना समाज की मजबूती में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में नरेंद्र शर्मा ढाणीवाला, बालमुकुंद शर्मा, लीलाधर पुरोहित, विनोद शर्मा, मुकेश शर्मा, श्याम सुंदर लाल पुरिया और विजेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई। आयोजन में युवाओं में उत्साह और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का भाव देखने को मिला।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!