Thursday, June 19, 2025
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं में विप्र सेना का जिला स्तर पर संगठन विस्तार, गुड्डू पुरोहित...

झुंझुनूं में विप्र सेना का जिला स्तर पर संगठन विस्तार, गुड्डू पुरोहित बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, नरेंद्र शर्मा महामंत्री नियुक्त

झुंझुनूं, 19 अप्रैल 2025: विप्र सेना के झुंझुनूं जिला संगठन का विस्तार करते हुए युवा मोर्चा में अहम नियुक्तियां की गई हैं। राष्ट्रीय संयोजक सुनील तिवारी और प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष गुलजारी लाल शर्मा ने गुड्डू पुरोहित को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष और नरेंद्र शर्मा (ढाणी वाला) को युवा मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया।

Advertisement's
Advertisement’s

नियुक्ति के अवसर पर जिलाध्यक्ष गुलजारी लाल शर्मा ने कहा कि युवाओं के बिना किसी भी संगठन की कल्पना अधूरी है। उन्होंने बताया कि गुड्डू पुरोहित और नरेंद्र शर्मा दोनों ही संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह दोनों पदाधिकारी संगठन के विस्तार व सामाजिक हित में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुड्डू पुरोहित और महामंत्री नरेंद्र शर्मा ने अपने मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक सुनील तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया और जिलाध्यक्ष गुलजारी लाल शर्मा के प्रति आभार प्रकट किया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस मौके पर विप्र सेना के जिला कोषाध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा (पाटोदा), पुजारी महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद पुजारी, एडवोकेट रवि शुक्ला, हरिकिशन शुक्ला, अनुप पुरोहित, लीलाधर पुरोहित सहित कई समाजबंधु व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!