झुंझुनूं: भारतीय जनता पार्टी झुंझुनूं जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी की ओर से की गई है। जारी आदेश के अनुसार पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कुल 36 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
जारी सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह, अनीता जांगिड़, सुनील लाम्बा, पूनम गुर्जर, महावीर ढाका और अजय चाहर को नियुक्त किया गया है। वहीं जिला महामंत्री की जिम्मेदारी डॉ. बीरपाल सिंह शेखावत, योगेन्द्र मिश्रा और दलिप सैनी को दी गई है।
जिला मंत्री पद पर मंजू सैनी, विनोद कुमावत, विपुल छक्कड़, जगदीश गुर्जर, निखिल शर्मा, सुनीता स्वामी, सुरेंद्र रसगणिया और सुशील कुमार को शामिल किया गया है। इसके अलावा जिला कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नवल किशोर खंडेलिया को सौंपी गई है।
संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए आईटी व मीडिया प्रकोष्ठ में भी नियुक्तियां की गई हैं। सौरभ सोनी को जिला आईटी सेल प्रभारी, चंद्रप्रकाश शुक्ला को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, नितेश खींचड़ को सह प्रभारी तथा ललित जोशी को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
कार्यालयीन व्यवस्था के तहत हरिश तुलस्यान को जिला कार्यालय मंत्री तथा महेंद्र धायल और जनत किशोर सैनी को जिला कार्यालय सह मंत्री नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए मुरली मनोहर शर्मा को प्रमुख तथा रवि गुप्ता और कृष्ण कुमार को सह प्रमुख बनाया गया है। प्रकोष्ठ संयोजक के रूप में जयप्रकाश और अंजू काला को जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी की आवाज को सशक्त बनाने के लिए प्रवक्ता पद पर संजय मोरवाल, हनुमान सिंह, मनीष शर्मा, शेरसिंह निर्वाण, सुधा पंवार और राजकुमार मुंड को नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी भाजपा को जिले में नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी।





