Sunday, December 7, 2025
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं: पुलिस लाइन रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास, विधायक भांबू ने किया भूमि...

झुंझुनूं: पुलिस लाइन रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास, विधायक भांबू ने किया भूमि पूजन

झुंझुनूं, 29 अक्टूबर: झुंझुनूं शहरवासियों की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा बुधवार को समाप्त हुई जब पुलिस लाइन के पास रेलवे ओवरब्रिज (LC-265) फोरलेन निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शिलान्यास झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने विधिवत भूमि पूजन कर किया। यह परियोजना झुंझुनूं के लिए ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या से राहत देने वाली मानी जा रही है।

52 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन ओवरब्रिज

विधायक राजेंद्र भांबू ने बताया कि करीब 52 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह फोरलेन ओवरब्रिज डेढ़ साल में तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उपचुनावों के दौरान इस पुलिया को शुरू कराने का जो वादा उन्होंने किया था, आज उसका शुभारंभ कर वह वादा पूरा हो गया। भांबू ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने परियोजना स्वीकृति के लिए दोनों नेताओं का आभार व्यक्त किया।

जाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक समस्या का समाधान

आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पवन जैन ने बताया कि इस परियोजना की समाप्ति तिथि 27 जनवरी 2027 तय की गई है। सरकार ने 51.88 करोड़ रुपये की संशोधित राशि स्वीकृत की है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार का समान अंशदान रहेगा। उन्होंने कहा कि बजट की कोई समस्या नहीं है और कोशिश रहेगी कि कार्य निर्धारित समय सीमा से पहले पूरा किया जाए। इस ओवरब्रिज के बन जाने से सीकर-लोहारू रोड पर पुलिस लाइन रेलवे फाटक पर लगने वाले लगातार जाम से जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

विधायक का हुआ सम्मान, संगठनों ने जताई खुशी

भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा नेता विश्वंभर पूनिया, प्यारेलाल ढूकिया, कॉन्ट्रैक्टर रमेश बंसल, एडवोकेट सरजीत चौधरी, विक्रम सिंह बगड़, गोविंद सिंह शेखावत, अजय चाहर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, विप्र सेना और ब्राह्मण समाज की ओर से विधायक राजेंद्र भांबू का पारंपरिक साफा और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। विप्र सेना के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने इस ऐतिहासिक परियोजना के लिए विधायक का आभार जताया।

क्षेत्रवासियों ने व्यक्त की प्रसन्नता

पुजारी सेवक महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद पुजारी, विप्र सेना युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुपम पुरोहित, राकेश शर्मा (बगड़), ममता शर्मा, और हरिकिशन शुक्ला ने कहा कि पुलिया निर्माण कार्य शुरू होने से झुंझुनूं शहर को लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय माहौल में हुआ और क्षेत्रवासियों ने विधायक भांबू को बधाई दी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!