Sunday, April 12, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं पुलिस का बड़ा एक्शन: 500 जवानों की 30 टीमों ने मचाया...

झुंझुनूं पुलिस का बड़ा एक्शन: 500 जवानों की 30 टीमों ने मचाया हड़कंप, इनामी बदमाश समेत कई आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं: जिले में अपराधियों के खिलाफ 12 अप्रैल 2026 को चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वांछित और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन और देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन में 500 पुलिसकर्मियों की 30 टीमों ने जिलेभर में एक साथ दबिश देकर अपराधियों में हड़कंप मचा दिया।

अभियान के दौरान पुलिस ने सक्रिय, हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया।

ईश्कपुरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

03 अप्रैल 2026 को मुकेश उर्फ टिंकु हत्याकांड में अहम भूमिका निभाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी विजय उर्फ मिंटू को कारतूस उपलब्ध कराने वाला 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश नरेश उर्फ नरसी पुत्र श्यामलाल, निवासी मौलाहेड़ा (जिला कोटपूतली-बहरोड़) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी नीम का थाना क्षेत्र से जब्त कर लिया।

8 साल से फरार इनामी अपराधी भी गिरफ्त में, दो-दो हजार के इनामी अपराधी नदीम और मोहम्मद सकील गिरफ्तार

लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी अपराधियों नदीम और मोहम्मद सकील निवासी गुढागौड़जी को पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा दलीप कुमार निवासी दुडिया को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने 02 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ्तारी वारंटी और 02 लोगों को शांतिभंग के आरोप में भी हिरासत में लिया।

सिंघाना से चोरी हुआ डम्पर बरामद, गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग से मिला चोरी का वाहन

कस्बा सिंघाना से चोरी हुआ डम्पर पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग से मंडी जाने वाले रास्ते से बरामद किया। इस कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है।

साइबर फ्रॉड और नशे के खिलाफ भी सख्ती, बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी सचिन निवासी भीमसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

64 ग्राम गांजा जब्त, आरोपी अंकित गिरफ्तार

मलसीसर के विकास नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अंकित गोस्वामी निवासी वार्ड नंबर 13 के कब्जे से 64 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

संदिग्ध वाहनों पर भी कार्रवाई, बिना नंबर के 11 वाहन जब्त

अभियान के दौरान पुलिस ने 11 बिना नंबर के संदिग्ध वाहनों को जब्त किया, जिससे अपराधियों की आवाजाही पर लगाम लगाने का प्रयास किया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!