Saturday, April 4, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं: पत्नी की मौत के बाद पति ने किया सुसाइड, सुबह पत्नी...

झुंझुनूं: पत्नी की मौत के बाद पति ने किया सुसाइड, सुबह पत्नी का शव मिला फंदे पर लटका, शाम को पति ने ट्रेन आगे कूदकर दी जान

झुंझुनूं: जिले में शनिवार को एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पदमपुरा गांव में सुबह पत्नी का शव फंदे से लटका मिला, तो कुछ ही घंटों बाद पति ने करीब 60 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस दोहरी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

घर में पंखे से लटका मिला पत्नी का शव

जानकारी के अनुसार, चिड़ावा क्षेत्र के पदमपुरा निवासी भारती का शव शनिवार सुबह घर में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पीहर पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

मृतका के पिता और भाई ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही भारती को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इस मामले में पीहर पक्ष ने सुलताना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

60 किलोमीटर दूर जाकर पति ने दी जान, Instagram स्टेटस बना आखिरी अलविदा

पत्नी की मौत के बाद पति सचिन गहरे सदमे में चला गया। बताया जा रहा है कि वह घर से निकलकर नवलगढ़ क्षेत्र के दुर्जनपुरा रेलवे ट्रैक तक पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

इससे पहले उसने अपने इंस्टाग्राम पर भावुक स्टेटस लगाया— “मैं भी नहीं रह सकता तेरे बिना” — जो अब इस पूरी घटना का सबसे दर्दनाक पहलू बन गया है।

दोनों शव अलग-अलग अस्पतालों की मोर्चरी में

घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सचिन का शव नवलगढ़ जिला अस्पताल और भारती का शव चिड़ावा उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पुलिस जांच में जुटी, कई पहलुओं पर हो रही जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पत्नी की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। वहीं पति द्वारा उठाया गया कदम भी कई सवाल छोड़ गया है।

पुलिस परिजनों के आरोपों और घटनाक्रम के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!