Monday, February 16, 2026
Homeराजस्थानजेपी चंदेलिया, कैलाश मेघवाल, राजेन्द्र भाम्बू समर्थकों के साथ बीजेपी में हुए...

जेपी चंदेलिया, कैलाश मेघवाल, राजेन्द्र भाम्बू समर्थकों के साथ बीजेपी में हुए शामिल, ज्वॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी ने ओढ़ाया भगवा दुपट्टा

कांग्रेस के पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए।

जेपी चंदेलिया के अलावा कैलाश मेघवाल, राजेन्द्र भाम्बू और पार्टी से निष्कासित झुंझुनू जिले के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी घर वापसी हो गई है।

जयपुर में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आज पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और ज्वॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी ने सभी को भगवा दुपट्टे ओढ़ा कर उनका पार्टी में स्वागत किया।

पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया के साथ पिलानी के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहे राजकुमार फौजी, राजेन्द्र कोच, नगेंद्र बंटी नोवाल, पार्षद राजकुमार नायक, एडवोकेट पुनीत रूथला, विकास जाखोदिया, चन्दन कुमावत, हवासिंह, रविन्द्र, सरिता, गोपीराम, डॉ. उल्लास चन्द्र, डॉ. सोमवीर, बनारसी लाल, सत्यनारायण, मनसुख लाल, पृथ्वी सिंह, सुरेश कुमार जांगड़ा, ब्रह्म पाल, डॉ. अशोक गोला आदि ने भाजपा की सदस्यता ली है।

पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल के साथ पिलानी पंचायत समिति प्रधान बिरमा संदीप रायला, पिलानी के पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय कुमार हलवाई, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, युवा नेता महेन्द्र मोदी, नितिराज सिंह शेखावत आदि की घर वापसी हुई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!