Sunday, March 29, 2026
Homeपिलानीजीणी में बाबा रामदेव का वार्षिक मेला सम्पन्न: कुश्ती प्रतियोगिता रही मुख्य...

जीणी में बाबा रामदेव का वार्षिक मेला सम्पन्न: कुश्ती प्रतियोगिता रही मुख्य आकर्षण, विजेता पहलवान को विधायक पितराम सिंह काला ने दिया नकद पुरस्कार

जिले के पिलानी विधानसभा क्षेत्र के गांव जीणी में बाबा रामदेव का वार्षिक मेला सोल्लास सम्पन्न हुआ। मेले में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता पहलवान मोनू (नीमली-भिवानी) को विधायक पितराम सिंह काला ने 11000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विधायक पितराम सिंह काला कुश्ती प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, अध्यक्षता जीणी सरपंच अमीलाल भड़िया ने की जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, मोतीलाल बाडेटिया व जगदीश बेरवाल थे।

विधायक पितराम सिंह काला ने विजेताओं को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम में मौजूद खेल प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है और उन्हें खेलते देख कर अन्य खिलाड़ी व युवा प्रेरित होते हैं।

इस अवसर पर विद्याधर दूधवाल, दयानंद देवाच, धर्मपाल जांगिड, देवकरण भड़िया, धर्मपाल भड़िया, सतपाल सांगवान, कैप्टेन बीरबल, सुमेर बेडवाल, जयपाल भड़िया, ओमप्रकाश भड़िया सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामवासी व कुश्ती प्रेमी उपस्थित थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!