Friday, March 13, 2026
Homeचिड़ावाजरूरतमंदों को राहत, 150 कंबलों का किया वितरण

जरूरतमंदों को राहत, 150 कंबलों का किया वितरण

चिड़ावा: सर्दी के मौसम में जरूरतमंद और गरीब लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से स्वर्गीय बजरंग लाल हलवाई की स्मृति में उनके पुत्र हाल झुंझुनूं निवासी रामअवतार हलवाई एवं गणेश हलवाई द्वारा शहर के मुख्य बाजार स्थित बावलिया बाबा की साधना स्थली चौरसिया मंदिर परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष महेश मालानी के आतिथ्य में आयोजित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष दामोदर हिम्मतरामका ने की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ठंड के मौसम में असहाय लोगों की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर लगभग डेढ़ सौ जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने की कामना की। इस दौरान सनातन आश्रम के अधिष्ठाता प्रभुशरण तिवाड़ी, कांति प्रसाद हलवाई, अमरसिंह सैनी, रामप्रसाद हलवाई, सुनील अग्रवाल सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!