Tuesday, February 17, 2026
Homeराजस्थानजयपुर: निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट ढहने से तीन मजदूरों की मौत, कई...

जयपुर: निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट ढहने से तीन मजदूरों की मौत, कई घायल

जयपुर: जयपुर के प्रताप नगर इलाके में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। जगतपुरा स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार ढह गई, जिसके कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

हादसे का विवरण

घटना सुबह 11 बजे के आसपास हुई। मजदूर बेसमेंट में आरसीसी डालने का काम कर रहे थे। अचानक मिट्टी की दीवारें ढह गईं और मजदूर उसमें दब गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

3 की मौत व 7 मजदूर घायल

दुर्घटना मे 3 मजदूरों की मौत हो गई है जिसमे मृतकों की पहचान प्रेमचंद, 28 वर्ष – झारखंड, राम भजन, 32 वर्ष – बिहार, इरशाद, 25 वर्ष – बिहार के रूप मे हुई है। 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल व 2 मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं।

ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। ठेकेदार मौके से फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।पुलिस ने निर्माण स्थल को सील कर दिया है।

सरकारी सहायता की घोषणा

राजस्थान सरकार ने मृतक मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।घायल मजदूरों का इलाज सरकारी अस्पताल में मुफ्त में किया जा रहा है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!