Thursday, June 19, 2025
Homeदेशजम्मू-कश्मीर: सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर: सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर, 8 जुलाई, 2024: जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। बीते दिनों कुलगाम में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 8 आतंकवादियों को मार गिराया था। वहीं, आज जम्मू के कठुआ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सेना के वाहन पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले के बाद घाटी में सर्च ऑपरेशन जारी है।

आतंकियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड भी फेंका

सूत्रों के मुताबिक, पहाड़ी के ऊपर छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की। इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को निशाना बनाया। इस दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड भी फेंका।

जम्मू-कश्मीर का कठुआ जिला पंजाब के पठानकोट जिले से सटा हुआ है।

घटना के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकियों की तलाश जारी है।

कुलगाम में 8 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सेना आतंकवादियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चला रही है। शनिवार को कुलगाम जिले में दो जगहों पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 आतंकियों को मार गिराया। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि सभी आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन से थे और कुलगाम और शोपियां जिलों के मूल निवासी थे। मुठभेड़ स्थलों से बड़ी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद किए गए हैं। सेना ने इन मुठभेड़ों में दो जवानों को खो दिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!