Thursday, February 12, 2026
Homeनवलगढ़"जब मेहनत का मीठा फल मिलता है, तो खुशियां खुद बारात बनकर...

“जब मेहनत का मीठा फल मिलता है, तो खुशियां खुद बारात बनकर निकलती हैं”, गांव घौड़ीवारा खुर्द में किसान अजय कुमार ने निकाली बाजरे की बारात

नवलगढ़: गांव घौड़ीवारा खुर्द में किसान अजय कुमार पुत्र बुजाराम महला ने इस सीजन में अपने 8 बीघा खेत में करीब 18 से 20 क्विंटल बाजरे की शानदार पैदावार हासिल की। मेहनत के इस मीठे फल से पूरा परिवार गदगद हो गया और खुशी को अनोखे अंदाज में मनाने का फैसला लिया।

खेतों से गूंजी खुशियां – बाजरे की निकली बारात

गांव में पहली बार किसान परिवार ने बाजरे की बारात निकाली। डीजे की धुनों पर अजय कुमार का परिवार झूम उठा। खेत-खलिहानों में डीजे के नगमों पर नाचते परिवार ने जश्न मनाया तो ग्रामीण भी इस खुशी का हिस्सा बने और बधाइयों की गूंज सुनाई दी।

परंपरा और आधुनिकता का मिला संगम

अजय कुमार ने कहा कि मेहनत का मीठा फल मिलने पर जो खुशी होती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। गांव में पहली बार इस तरह की अनोखी परंपरा देखने को मिली, जिसने खेती-किसानी के महत्व और ग्रामीण संस्कृति में खुशियां ढूंढ लेने का जज्बा एक साथ सामने रखा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नजारा

गांव में निकली बाजरे की बारात का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसान अजय कुमार का परिवार डीजे कि धुन पर नाचते गाते बाजरे की फसल निकाल रहे हैं। लोग इसे गांव की संस्कृति और किसानों की मेहनत की जीत के रूप में देख रहे हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!