Saturday, June 21, 2025
Homeचिड़ावाजन सेवा संस्थान के दुर्गा पूजा महोत्सव का समारोह पूर्वक किया गया...

जन सेवा संस्थान के दुर्गा पूजा महोत्सव का समारोह पूर्वक किया गया शुभारम्भ, 9 दिन तक धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे

चिड़ावा: जन सेवा संस्थान द्वारा 9 दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आज नई सब्जी मण्डी, संकटमोचन द्वारकाधीश मन्दिर के सामने भव्य शुभारम्भ किया गया। दुर्गा पूजा महोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर शहर के कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

महोत्सव में मूर्ति स्थापना के अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में रामअवतार दाधीच-संतोष दाधीच, जनार्दन अरड़ावतिया-सरला देवी, नरेन्द्र ठेकेदार-ऊषा देवी, समीर सिंह शेखावत-ऋतु शेखावत, मनोज महमिया-अंजू महमिया, राजकुमार जिसपाल-बबीता जिसपाल मौजूद रहे। पं. अक्षय शास्त्री द्वारा शुद्धिकरण के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अम्बे मां की मूर्ति की स्थापना करवाई गई। कार्यक्रम का सरस संचालन संतोष अरड़ावतिया ‘अंगद’ द्वारा किया गया।

आयोजकों ने किया अतिथियों का स्वागत

इस दौरान जन सेवा संस्थान अध्यक्ष दिनेश टेलर, उपाध्यक्ष प्रवीण अरड़ावतिया, मीनाक्षी टेलर, सपना टेलर, अनीता ओजटूवाला, लक्ष्मी कंवर, राधेश्याम सुखाड़िया, शंभूदयाल पुजारी, सुमित सोनी, पवन आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

9 दिन धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे

मंच संचालक संतोष अरड़ावतिया ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव में 9 दिन तक पं. सुभाष पांडे द्वारा रामचरित मानस पाठ किया जायेगा। इसके अलावा रोजाना संध्या आरती के बाद लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा। लक्की ड्रॉ के लिए संध्या आरती में पहुंचने वाले सभी लोगों को फ्री कूपन बांटे जाएंगे तथा आरती के बाद पाण्डाल में मौजूद लोगों के कूपन एकत्र कर लॉटरी से विजेता का चयन किया जाएगा, जिन्हें आकर्षक ईनाम दिये जाएंगे। संतोष अरड़ावतिया ने बताया कि 7 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से अलवर के प्रसिद्ध जेडी ग्रुप द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों की मेहंदी व डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। साथ ही महिलाओं के लिए धार्मिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक सही जवाब पर ईनाम दिया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!